फुटबॉल मैत्री मैच कल
सोजत. नगरमें चल रहे सोजत महोत्सव के तहत राउमावि में रविवार सायं 4:30 बजे सोजत शहर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का मैत्री मैच आयोजित होगा। मैच को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार को स्थानीय विवेकानंद कन्या महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्या सुनीता व्यास जितेंद्र सिंघाडिय़ा के सान्निध्य में हुआ। प्रतियोगिता में राजश्री सेन प्रथम, सपना द्वितीय तथा विमला भावना ने तीसरा स्थान अर्जित किया है।