तारा िवना श्याम मने एकलडु लागे...
नवरात्रिके अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों में शुरू हुए गरबा के आयोजन में गरबा नृत्यों की धूम मची हुई है। शाम ढलते ही श्रद्धालु मां अम्बे की अराधना के लिए गरबा स्थलों पर पहुंच कर पूजा-अर्चना कर डांडिया नृत्य का आनन्द ले रहे हैं। नगर के जोधपुरिया गेट के निकट छोटा खुरमिया, बड़ा खुरमिया, पाली दरवाजा रोड़, नाइयों की हथाई, कोट का मोहल्ला, चांद पोल गेट, दिल्ली दरवाजा, नयापुरा, मोड भट्टा, मालियों का बड़ा बास, जैतारणिया दरवाजा सहित अन्य मोहल्लों में देर रात तक गरबा नृत्यों का आयोजन किया जाएगा।
देसूरी|मांआशापुरा धाम नाडोल में नवरात्रि पर्व को लेकर शुक्रवार को श्रद्घालुओं का रेला उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश में खुशहाली की कामना की। शुक्रवार की सुबह से भक्तों का मां के दरबार में आगमन शुरू हो गया। इस दौरान मंदिर में आयोजित महाआरती में भक्तों ने शिरकत की। नवरात्रि महोत्सव को लेकर मंदिर में आकर्षक सजावट की गई है।
देसूरी|कस्बेमें नवरात्रि पर्व को लेकर गुजराती धुनों पर देर रात तक मां अम्बे के दरबार में गरबा नृत्य की धूम मची रही। इस दौरान महालक्ष्मी मंदिर,नामा माताजी मंदिर,जंगलात चौकी सहित अन्य स्थानों पर शाम ढलते ही महिलाएं एवं बालिकाएं हाथों में डांडिया लेकर नामा माता, लक्ष्मीनारायण एवं जंगलात चौकी में स्थित मां के दरबार में पहुंच जाती है।
घाणेराव|कस्बेमें नवरात्रि महोत्सव के तहत युवाओं ने गरबा स्थलों पर गरबा नृत्य किया। कस्बे के मुख्य बाजार,चामुंडा माताजी मंदिर, सूरज कुंड, माता महाकाली मंदिर गरासिया कालोनी में युवाओं ने जमकर गरबा नृत्य किया गया।
बाली|नगरमें नवरात्रि को लेकर लोगों में उत्साह नजर रहा है। शुक्रवार को नगर के बेरा चौक, कुम्हारों का बास, बायोसा मन्दिर, आशापुरा मन्दिर रड़ावा, डाकघर वाली गली सहित विभिन्न गली-मोहल्लों में गरबा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है।
भाटूंद|शारदीयनवरात्रि को लेकर मां क्षेम करणी,जय अंबे मां एवं बीजापुर के बायो सा मंदिर में आकर्षक सजावट की गई है। युवा शाम होते ही गरबा स्थल पर डांडिया लेकर पहुंच जाते हैं।
सिनला|शारदीयनवरात्रि को लेकर सिनला गांव में जय खेतेश्वर युवा सेना मित्र मंडल के तत्वावधान में राजपुरोहितों के बास में गरबा नृत्य का आयोजन किया गय। जिसमें महिलाएं एवं बालिकाएं हाथों में डांडिया लेकर गुजराती ध