बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 20 आवेदन
सोजत| बारएसोसिएशन सोजत के 30 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन भरने के प्रथम दिवस शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए 20 आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे तक आवेदन जमा करने अंतिम तिथि है। निर्वाचन अधिकारी धर्मीचंद देवासी ने बताया कि शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए ताराचंद भाटी देवाराम परिहार, उपाध्यक्ष के लिए दशरथसिंह सुरेंद्र वैष्णव, सचिव के लिए रमेश टांक, मंगलाराम भाटी राजेश चौधरी, संयुक्त सचिव पद के लिए मनोज कुमार चौहान, यशपालसिंह, उपेंद्र सांखला तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए गोविंदसिंह राजपुरोहित धर्मेंद्र कुमार बोराणा ने आवेदन प्रस्तुत किए हैं। आवेदन जमा कराने का अंतिम समय शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद दोपहर 1 से 5 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। बार के चुनाव आगामी 30 सितम्बर को सम्पन्न होंगे।