सोजत में बाइक चोरी, मामला दर्ज
सोजत| स्थानीयराजकीय चिकित्सालय के सामने स्थित बालाजी कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने बताया कि सुरेश पुत्र पूसाराम जोशी निवासी सोजत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विगत 24 सितम्बर सायं 7 बजे बाइक बालाजी कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। वापस आने पर बाइक नहीं मिली, जिसे कोई चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।