बार एसोसिएशन के चुनाव 30 को
सोजत. बारएसोसिएशन सोजत के चुनाव 30 सितम्बर को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर 26 सितम्बर से नामांकन भरे जाएंगे। चुनाव अधिकारी धर्मीचंद देवासी, देवेंद्र व्यास महेंद्र चौधरी ने बताया कि उम्मीदवार 27 सितम्बर दोपहर 12 बजे तक अपना आवेदन चुनाव कार्यालय में जमा करा सकते हैं। इसी दिन आवेदनों की जांच कर उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। मतदान 30 सितम्बर को प्रात: 10 से सायं 5 बजे तक होगा।