- Hindi News
- सवराड़ गांव के प्रत्येक घर में बने शौचालय : गुप्ता
सवराड़ गांव के प्रत्येक घर में बने शौचालय : गुप्ता
कलेक्टररोहित गुप्ता ने कहा कि सवराड़ गांव के हर घर में शौचालय बन जाएगा तो उनका यहां आना सार्थक साबित होगा। वे बुधवार रात्रि समीप के सवराड़ गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहां कि इसके लिए एक माह का समय है। एक माह के भीतर सभी घरों में शौचालय बना दिए जाए।
उन्होंने कहा कि खुले में शौच से सबसे अधिक समस्या महिलाओं को आती है। ऐसे में परिवार के सदस्य इसे अपना उत्तरदायित्व समझते हुए शौचालय निर्माण को प्राथमिकता दे। उन्होंने जिले के कई गांवों का उदाहरण देते हुए बताया कि आज वहां प्रत्येक घर में शौचालय है, जिससे महिलाओं सहित परिवार के सभी सदस्यों को सुविधा मिली है ओर खुले में शौच पूर्णतया बंद हो गया है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से सम्बन्धित सबसे अधिक समस्या रखी, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश डिस्कॉम अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों ने गांव में अनियमित पेयजल आपूर्ति की समस्या से भी अवगत कराया, जिसके समाधान का भरोसा जलदाय विभाग के अधिकारियों ने दिया। विद्यालय के बच्चों को गांव में राजपत्रित अधिकारी नहीं होने से कागजात को सत्यापित कराने की समस्या से अवगत कराया। जिला शिक्षा अधिकारी नूतनबाला कपिला से इस समस्या के समाधान के संबंध में राय मांगी गई। डीईओ कपिला ने कहां कि यहां सैकण्डरी विद्यालय में हैं ऐसे में प्रधानाध्यापक सत्यापित तो नहीं कर सकते, लेकिन वेरिफिकेशन कर सकते हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है।
सवराड़ गांव का नाम पुन: शिवराजपुर करने,भामाशाह योजना के तहत मांडा की जगह सोजत रोड मरूधरा ग्रामीण बैंक में सवराड़ के ग्रामीणों के खाते खोले जाने,नरेगा के तहत निर्मित सड़कों के मरम्मत के लिए बजट आवंटित कराने,विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति आदि के मुद्दों को प्राथमिकता से रखा, जिस पर कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों को इनके निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हरिराम मीणा,मारवाड़ जंक्शन एसडीएम अनवर अली,तहसीलदार अजय चारण,विकास अधिकारी सुरेश कविया,सोजत डिप्टी राजेश माथुर,जिला रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा, सरपंच कैलाश मालवीय,ग्राम सेवक महेन्द्र कुमार प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कलेक्टर ने ग्रामीणों की व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना उनके समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों के अनुरोध