नवसाक्षर आखर दूतों ने जताया रोष
सोजत रोड| सोजतब्लॉक के आखर दूत एवं नवसाक्षर महिलाओं ने जिला प्रमुख खुशवीरसिंह को ज्ञापन प्रेषित कर लोक शिक्षा की महिला प्रेरकों के साथ दुव्र्यवहार करने वाले जिला सहायक परियोजना अधिकारी को हटाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि महिला प्रेरकों के साथ हुए दुव्र्यवहार को लेकर आखर दूत एवं नवसाक्षर महिलाओं में रोष व्याप्त है। अगर समय रहते अधिकारी को नहीं हटाया गया तो जिला कार्यालय के बाहर धरना देंगे। आखर दूत अनीता, हेमंत, बबलू, गीता, नवसाक्षर कमला, रईसा, सुखी,निरमा आदि ने भी रोष जताया।