सोजत में अखंड हरिकीर्तन कल से
श्रीचारभुजानाथ मन्दिर में 87 वां अखंड हरिकीर्तन सप्ताह महोत्सव मंगलवार दोपहर एक बजे से शुरू होगा। जिसके तहत लगातार एक सप्ताह तक बिना रूके ढोलक हारमोनियम सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों पर हरिकीर्तन के साथ पैरों पर खड़े रह कर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। पुजारी ओमनारायण पाराशर ने बताया कि यह आयेाजन नगर का सबसे प्राचीन धार्मिक सत्संग आयेाजन है, जिसकी शुरूआत माह सुद नवमी को होती है। आयेाजन के तहत सोजत शहर सहित आसपास के गांवों के भजन गायक अपनी-अपनी मंडलियों को लेकर ठाकुरजी के दरबार में भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयेाजन समिति के प्रहलाददास अग्रवाल बहादुरसिंह खीची के निर्देशन में हरिकीर्तन सप्ताह महोत्सव को लेकर मन्दिर में तैयारियों को अन्तिम रूप दे दिया गया है। समारोह में सातों दिन भगवान श्रीचारभुजानाथ सहित निज मन्दिर में विराजित देव प्रतिमाओं का रंग-बिरंगे फूलों के साथ श्रृंगार किया जाएगा। आयोजन में नंदकिशोर अग्रवाल, श्यामसुन्दर शर्मा, कमलसिंह चौहान, हरिनारायण पाराशर, विजयराज सोनी, नत्थमल सोलंकी, सुधीर दवे, गजेंद्र जोशी आदि तैयारियों में लगे हुए हैं।
सोजत. शृंगारित चारभुजा नाथ की प्रतिमा। फोटो|भास्कर