पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में किए 32 ऑपरेशन

शिविर में किए 32 ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली महिला ट्रेंज क्लब की ओर से रविवार को बांगड़ हॉस्पिटल में निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन विधायक ज्ञानचंद पारख के मुख्य आतिथ्य में किया गया। शिविर प्रवक्ता राकेश भाटी ने बताया कि शिविर में मेडिप्लस हॉस्पिटल, जोधपुर के स्त्रीरोग विशेषज्ञ डाॅ. मिली इनानिया ने बच्चेदानी के 20, एपेंडिक्स के 6 हर्निया के 6 समेत कुल 32 ऑपरेशन किए। शिविर में सोजत की डाॅ. अनसुइया, डाॅ. डीके सारडा, डाॅ. एमपी सोलंकी, डाॅ. प्रभुदयाल, डाॅ. नेगी ने सहयोग दिया। शिविर में पार्षद राधेश्याम चौहान, जेठमल डागा, श्याम दमामी, महेंद्र वैष्णव, विनीत मेहता, अनिल राज, महेंद्र वैष्णव टैगोर शर्मा समेत कई जने मौजूद थे।