पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोजत में आवक घटने से मेहंदी के भावों में तेजी के आसार

सोजत में आवक घटने से मेहंदी के भावों में तेजी के आसार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्पादकमंडियों में इन दिनों मेहंदी पत्ता की आवक घटने लगी है। इसे देखते हुए मेहंदी की कीमतों में तेजी का रुख देखा जा रहा है। सोजत में मेहंदी पत्ता के भाव 55 रुपए से बढ़कर 68 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। सोजत सिटी में मेहंदी का स्टॉक कम होने से भी भावों में मजबूती को बल मिला है। पैकिंग मेहंदी के थोक भाव 72 से 77 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। पूजा ट्रेडिंग कंपनी के श्याम अग्रवाल ने बताया कि दो-तीन साल से सोजत आसपास की मंडियों में 25 लाख बोरी मेहंदी का उत्पादन हो रहा है, लेकिन इस बार 18 लाख बोरी पैदावार का अनुमान है। उधर जॉर्डन एवं टर्की सहित खाड़ी देशों की पूछ-परख मेहंदी में बनी हुई है। परिणामस्वरूप नई फसल आने तक मेहंदी में अच्छी तेजी के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। नई मेहंदी सितंबर में आने की संभावना है। गौरतलब है कि पैदावार कम होने से लगभग तीन वर्ष पूर्व मेहंदी के भाव 180 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे।