- Hindi News
- उत्तराखंड में ट्रक चालक की हत्या, सोजत में शव रखकर किया प्रदर्शन
उत्तराखंड में ट्रक चालक की हत्या, सोजत में शव रखकर किया प्रदर्शन
मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने शव ट्रक मालिक की दुकान के आगे रखा, माहौल गरमाया
भास्करन्यूज | सोजत
समीपवर्तीपिपलिया कलां गांव स्थित पीजी फॉयल्स कंपनी से ट्रक में माल भरकर उत्तराखंड डिलीवरी के लिए गए ट्रक चालक की हरिद्वार मार्ग पर कुछ लोगाें ने लूटने की नीयत से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
चालक के साथ गए अन्य लोग गुरुवार सुबह शव लेकर सोजत पहुंचे तथा मालिक से मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद यह लोग ट्रक मालिक की दुकान के आगे शव को रखकर प्रदर्शन पर उतारू हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को काफी मशक्कत के बाद शांत किया। जानकारी के अनुसार पाचुंडा कलां में रहने वाला चालक माणकदास पुत्र भगवानदास जाति कामड़ दूसरा चालक ढगलाराम मेघवाल निवासी मुसालिया गत दिनों पिपलिया कलां गांव स्थित पीजी फॉयल्स कंपनी से माल भर हरिद्वार जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में अज्ञात लुटेरों ने ट्रक लूटने की नीयत से ट्रक चालक पर गोली चला दी, जिससे उसकी ट्रक में ही मौत हो गई थी। चलते ट्रक में हुई वारदात के दौरान ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। किसी तरह से माणकदास के समीप बैठे दूसरे चालक ढगलाराम ने ट्रक को संभाला। शेष|पेज13
इसमामले की जानकारी मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों को तलाशने का प्रयास किया। साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। गुरुवार सुबह एंबुलेंस के सहयोग से शव को पांचुडा कलां ग्राम पहुंचाया। शव गांव पहुंचते ही कुछ लोगों ने ट्रक मालिक से चालक के परिवार को आर्थिक सहयोग देने की मांग की। शेष|पेज13
मालिकके आनाकानी करने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और वे शव लेकर सोजत पहुंच गए। इसके बाद सुकड़ी नदी किनारे ट्रक मालिक की दुकान के शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर डीएसपी राजेश माथुर, सीआई भंवर रणधीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ट्रक मालिक के बीच आपसी समझाइश से मुआवजा तय कर मामला शांत कराया।
सोजत. समझाइशकरते पुलिस अधिकारी उपस्थित ग्रामीण।