- Hindi News
- सोजत एवं मारवाड़ जंक्शन में आज चार घंटे पॉवर कट
सोजत एवं मारवाड़ जंक्शन में आज चार घंटे पॉवर कट
सोजत. शहरमें शुक्रवार को चार घंटे बिजली बंद रहेगी। डिस्कॉम जेईएन संजय पंवार ने बताया कि 132 केवी जीएसएस सोजत सिटी के रखरखाव के लिए 33 केवी सोजत सिटी, सोजत रोड, सरदार समंद, अटबड़ा, 11 केवी आईओसी, इंडस्ट्रीयल एरिया, मोड भट्टा, से जुड़े कस्बे ग्रामों में प्रात: 8:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
मारवाड़जंक्शन. क्षेत्रमें शुक्रवार को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। डिस्कॉम के एईएन सुरेश बंसल ने बताया कि 132 केवी जोजावर में लाइनों की मरम्मत का कार्य चलने के कारण सवेरे 7 से 11 बजे तक धनला, जोजावर, देवली, जाणुंदा, आऊवा, बांता, धामली, गुड़ा केशर,चौकडिया आदि गांवों में बिजली बंद रहेगी।