पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"गांव को स्वच्छ बनाने का लें संकल्प\'

\"गांव को स्वच्छ बनाने का लें संकल्प\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्मल ग्राम पंचायत में हुआ बूसी ग्राम पंचायत का चयन

बूसी.स्थानीयग्राम पंचायत के सरपंच पूनमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कलेक्टर रोहित गुप्ता ने बूसी ग्राम पंचायत का निर्मल ग्राम में चयन किया है। बूसी गांव में 65 शौचालय का निर्माण हो चुका है। वहीं प्रींसीपल केके राजपुरोहित, डॉ. रमेश चौधरी, कंपाउंडर गुलाम मोहम्मद, ग्राम समन्वयक मोनिका सोनी, पदेन सचिव शेषाराम मेघवाल, आशा सहयोगी ममता पंवार, सोभाग्यवती राजपुरोहित, रंजना दवे, उप सरपंच मनोहरसिंह कुंपावत, वार्ड सदस्य वेनाराम चौधरी आदि ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को घरों में शौचालय निर्माण के बारे में बताया।

कोसेलाव.निकटवर्तीपावा गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में गुरुवार को निर्मल भारत अभियान को लेकर बैठक हुई। जिला संदर्भ समूह की ओर से दक्ष प्रशिक्षक मनोहरसिंह सोनाराम ने प्रत्येक घर में शौचालय बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया और फूटरो पाली महाभियान को सफल बनाने में सहयोग का आह्नान किया। बैठक में खंड समन्वयक भगवानसिंह राठौड़, ग्राम सेवक सतीश मीणा, रोजगार सहायक चंद्रप्रकाश, साक्षरता प्रेरक अर्जुनसिंह, ललिता कुमारी, पटवारी कन्हैयालाल चौधरी, वार्डपंच, ग्राम समन्वयक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।

भास्कर न्यूज | सोजत

जिलाप्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर ने कहा कि निर्मल भारत अभियान स्वच्छता का प्रत्यक्ष परिचायक है। वे गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में निर्मल भारत अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम हो या शहर स्वच्छता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होना चाहिए। लोगों को हर हाल में अपने घर में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करना होगा। इसके लिए सरकारी मदद से जरूरी हमारी संकल्प शक्ति है। इसी के माध्यम से पूरे प्रदेश में सफाई के मामले में पाली जिले की नजीर पेश करना चाहते हैं। इस अवसर पर समिति के नेता प्रतिपक्ष गिरवरसिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य ताराराम सीरवी, सरपंच धीनावास परमेश्वर खत्री, सरदार समंद उर्मिला, खारिया सोढ़ा कानाराम सीरवी, गुडा कलां के इंद्रसिंह रावत, धाकडी सरपंच प्रकाश कंवर आदि मौजूद थे।

नहींआने के कारण सोजत क्षेत्रवासियों से माफी मांगी

जिलाप्रमुख कार्यकाल के दौरान जोजावर का सोजत पंचायत समिति की तरफ कम फोकस रखने का दर्द आखिरकार गुरुवार को बाहर ही गया। उन्होंने स्पष्ट रूप