- Hindi News
- ब्रह्मलीन शिवानंद भारती का वर्षी महोत्सव संपन्न
ब्रह्मलीन शिवानंद भारती का वर्षी महोत्सव संपन्न
स्थानीयबागेलाव तालाब की पाल के किनारे स्थित आश्रम में ब्रह्मलीन शिवानंद भारती महाराज का गुरुवार को 10वां वर्षी महोत्सव संपन्न हुआ। महोत्सव में दशनाम संन्यास मंडल पाली-मारवाड़ क्षेत्र के अलावा अन्य स्थानों से आए संत-महात्माओं ने भाग लिया। आश्रम के महंत शंकरानंद भारती के सान्निध्य में बुधवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। भजन संध्या में गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। गुरुवार को ब्रह्मलीन शिवानंद भारती की समाधि प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई।
तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोजत नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल टांक, दशनाम संन्यास मंडल पाली-मारवाड़ के उपाध्यक्ष महंत अभय पुरी पूनागर मठ, कोतवाल बुद्धगिरी थरासनी, महंत नवर| गिरी बाली, शिवनारायण गिरी चावंडिया, बालकदास महाराज सोजत, कैलाश महाराज भूतेश्वर महादेव आदि मौजूद थे।
सोजत. ब्रह्मलीन शिवानंद भारती महाराज की समाधि।