पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोजत में बैंडमिटन प्रतियोगिता संपन्न

सोजत में बैंडमिटन प्रतियोगिता संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत| नगरमें सोजत महोत्सव के तहत चल रही बैंडमिटन प्रतियोगिता का बुधवार रात को समापन हुआ। प्रतियोगिता के प्रारंभिक मुकाबले में राजेंद्र अग्रवाल ने सुनील शर्मा को, दूसरे मुकाबले में मंतोष ने कानसिंह, तीसरे मुकाबले में सुरेंद्र कुमार ने रोहित व्यास को हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में गौरव ने सुरेन्द्र को पराजित किया। डबल्स मुकाबले में नगर पालिका के जगदीश सोलंकी ओम टांक की जोड़ी ने सुरेन्द्र कुमार छात्र यतेंद्र को हराया। इस अवसर पर ईओ चेतन चौधरी, एईएन अचलाराम मेघवाल, पालिका अध्यक्ष मोहनलाल टांक, गारेधन गहलोत, जगदीश गहलोत, श्याम व्यास, पार्षद ताराचंद गहलोत आदि मौजूद थे।