पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया कौशल

बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया कौशल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्तीग्राम अटबड़ा स्थिति राउमावि में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने मॉडलों की प्रस्तुति देकर विज्ञान प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गुरुवार को विद्यार्थियों की सेमीनार क्विज, मॉडल निरीक्षण एवं मूल्यांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेले का समापन शुक्रवार को होगा। मेला संयोजक संस्था प्रधान मांगीलाल सोलंकी ने बताया कि आयोजन में पाली जिले के 36 विद्यालयों के 190 संभागी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर सरपंच हीराराम सीरवी, बाबूलाल आगलेचा, मोहनलाल बर्फा, गणपतलाल, अर्जुनराम ऋतुराजसिंह आदि मौजूद थे।

मेलेका समापन आज

पिछलेतीन दिनों से अटबड़ा राउमावि में चल रहे जिला स्तरीय विज्ञान मेले का समापन शुक्रवार को समारोहपूर्वक किया जाएगा। मेला संयोजक मांगीलाल सोलंकी ने बताया कि दोपहर 2 बजे आयोजित समापन समारोह में सांसद पीपी चौधरी जिला शिक्षा अधिकारी नूतन बाला कपिला मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।