- Hindi News
- वार्ड 21 से 25 तक के नागरिक आज बनाएंगे अपना घोषणा पत्र
वार्ड 21 से 25 तक के नागरिक आज बनाएंगे अपना घोषणा पत्र
नगर परिषद के चुनाव को लेकर दैनिक भास्कर के रूबरू कार्यक्रम के तहत रविवार को वार्ड 21 से 25 तक के नागरिक अपना घोषणा पत्र बनाएंगे। स्मार्ट वार्ड-स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जनता का एजेंडा क्या है, जनता परिषद के चुनाव के घोषणा पत्र में क्या चाहती है तथा वार्डों की मूलभूत समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हो पाया। इस तरह के तमाम सवालों के जवाब के लिए जिम्मेदारों को एक मंच पर लाकर दैनिक भास्कर जनता से करवा रहा है रूबरू, ताकि आपका वार्ड और आपकी बात हो सके। इसी कड़ी में रविवार को शाम 5 बजे डाक बंगले के पास स्थित ठेकेदार भवन में रूबरू कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में परिसीमन में बाद बने वार्ड 21, 22, 23, 24 25 के पार्षदों के साथ जनप्रतिनिधि इन वार्डों के नागरिक शरीक होंगे।
इस कार्यक्रम में आमजन की ओर से रखी जाने वाली समस्याओं सुझावों के आधार पर भास्कर की ओर से हर वार्ड का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। रविवार को आयोजित होने वाले रूबरू कार्यक्रम में गजानन मंदिर, खाराबेरा चौक, बादशाह का झंडा, मोती चौक, नाडी मोहल्ला, सुनारों का बास, मोती चौक, जूना हवाला, बिड़लों को बास, मूथो को बास, समेगियो की पाटी इलाके के नागरिक अपने सुझाव रखेंगे। शेष| पेज 15
वहींडेंडो का बास जैन उपासरा भवन, गुंदोजिया बास, मदरसा मार्ग, नवलखा जैन मंदिर, छोटी ब्रह्मपुरी, रूई कटला, प्यारा चौक, सर्राफा बाजार, महाराणा प्रताप चौक, दोपोलिया बास, ओझा का बास, घास मंडी, सब्जी मंडी, भिश्तियों की गली, छीपों का मायला बास, सोमनाथ रोड, चारणियों का बास, खेरादी मोहल्ला, जाकीर हुसैन मार्ग, छोटी ब्रहृमपुरी, अहिंसा सर्कल, रांगणियां मोहल्ला, मोमिनों का बास, राइकों का बास, नूरानी गली, मालियाें का बास, पुराना चूड़ीगर मोहल्ला, विवेकानंद चौराहा, मस्तान बाबा, बांगड़ स्कूल, तांगा स्टैंड, सोजत रोड, पंचायत समिति, रोटरी क्लब, बापू नगर हरिजन बस्ती सिपाहियों का बास इलाके के नागरिक अपने सुझाव रखेंगे।