हिंदी दिवस पर कई आयोजन
पाली. हिंदीदिवस के अवसर पर कृष्णा विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय राइट च्वाईस पब्लिक स्कूल में शनिवार को कई कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। संस्था प्रधान जयशंकर त्रिवेदी ने बताया कि हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय में स्टूडेंट द्वारा भाषण, कविता पाठ नाटक मंचन सहित कई कार्यक्रमों को आयोजन होगा। इस अवसर पर तेजवीरसिंह, पुखराज जीवनसिंह सहित कई लोग मौजूद थे। इसके साथ हिंदी दिवस के अवसर पर भारतीय विद्या मंदिर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रविवार को हिंदी दिवस वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी के साथ - साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज निदेशक रविंद्र कुमार जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के अवसर पर सांसद पीपी चौधरी, विधायक ज्ञानचंद पारख, सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़, सोजत विधायक संजना आगरी, बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह, नगर परिषद चेयरमेन केवलचंद गुलेच्छा, जिला शिक्षा अधिकारी नूतनबाला कपिला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा नेमीचंद चौपड़ा शिरकत करेंगे।