ग्रामीणों को जागरूक करें : भाटी
देसूरी| बीईईओबस्तीलाल भाटी ने कहा कि संस्था प्रधानों का दायित्व बनता है कि वह गांवों में रैली निकालकर स्वच्छता पर ग्रामीणों को जागरूक करने में अहम भूमिका अदा करें। वे सोमवार को राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा के दौरान स्वच्छता के एक बिंदू पर पांच मिनट की चर्चा जरूर की जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
रंगोलीप्रतियोगिता में नीतू ग्रुप प्रथम
सोजत|नगरमें चल रहे सोजत महोत्सव के तहत स्थानीय राज पब्लिक स्कूल में सोमवार को मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। संस्था प्रधान केके मेवाड़ा ने बताया कि प्रबंधन के आर चौधरी के निर्देशन में आयोजित रंगोली में 50 मेहंदी प्रतियोगिता में 15 छात्राओं सहित कुल 65 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कुसुम सोनी, वीणा सोनी, सीमा गुप्ता विजयलक्ष्मी ने निभाई। रंगोली में नीतू ग्रुप को प्रथम, दिव्या ग्रुप को द्वितीय ललिता ग्रुप को तृतीय स्थान तथा मेहंदी प्रतियोगिता में अनिता सांखला, हर्षिता द्वितीय करिश्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।