- Hindi News
- सोजत एसडीएम कार्यालय के बाहर किसान सम्मेलन
सोजत एसडीएम कार्यालय के बाहर किसान सम्मेलन
किसानों ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सम्मेलन में बताई अपनी समस्याएं
सोजत| नगरसहित ग्रामीण अंचलों के किसानों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर किसान सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस अवसर पर किसानों ने एसडीएम को सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फसलों के खराबे का मुआवजा, कृषि ऋण माफ कराने, बेसहारा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही कृषि अनुदान में अनियमितताएं आदि अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की। सम्मेलन के रामसिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल चाड़वास, भंवरलाल जोशी, पूर्व प्रधान भंवर ढाका, पुखाराम काग, जगदीशसिंह चाड़वास, गागुड़ा सरपंच छैलाराम सीरवी, भाणाराम घांची, रामलाल आदि मौजूद थे। सम्मेलन में किसानों ने अपनी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
किसानों ने सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सम्मेलनके बाद किसानों ने सोजत एसडीएम राधेश्याम प्रथम को सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सोजत क्षेत्र कृषि पर निर्भर है। यहां पिछले कई वर्षों से बेसहारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। दूसरी ओर इस वर्ष मानसून की अस्थिरता देरी के कारण किसान समय पर बुआई नहीं कर पाए। इस कारण मात्र पांच प्रतिशत फसल ही शेष बची है ओर उसी बची हुई फसल को बेसहारा पशु नष्ट कर रहे हैं। किसानों की माली हालत दयनीय होती जा रही है। किसान ऋण को भी चुकाने में असमर्थ है। सम्मेलन में रतनप्रकाश इचरशा, भैराराम जाट, नारायणलाल, भंवरलाल नागौरा, किशनाराम घांची, मदनलाल बोराणा, कूनाराम, डूंगाराम, चिमनाराम आदि मौजूद थे।