पाली. सोजत रोड/ राणावास . शिक्षक दिवस पर जयपुर में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान शिक्षामंत्री ने कहा था राजस्थान में पढ़ने वाला कोई टॉपर नहीं बन सकता। वहीं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा था कि निजी के मुकाबले सरकारी शिक्षकों को दो-तीन गुना वेतन मिल रहा है।
इसके बावजूद वे समर्पित नहीं हैं। जीमने जाने, अंतिम संस्कार शादी-ब्याह में जाने का खर्च भी स्कूल के खाते से चुका दिया जाता है। इसी समारोह में विभाग के एसीएस श्याम एस अग्रवाल ने कहा था कि शिक्षक प्रेम की भाषा नहीं समझते। धमकी के बिना कोई काम नहीं करते। राजस्थान के लोगों में योग्यता का अभाव है इसीलिए मैं उन्हें अपने साथ नहीं रखता।
शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि राज्य के 24 हजार 139 विद्यार्थी मित्रों को नियमित करने के लिए कोई कोई रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे विद्यार्थी मित्रों के मुद्दे पर काफी गंभीर भी हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर जल्दी ही कोई रास्ता निकालकर उन्हें नियमित किया जाएगा। रविवार को मांडा गांव में राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे विद्यार्थी मित्रों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के समय विद्यार्थी मित्रों को नियमित करने का वादा किया था। पिछली बार कांग्रेस शासन में लगे नियुक्त 35 हजार पैराटीचर्स को भाजपा सरकार ने ही बिल लाकर नियमित किया था। हम विद्यार्थी मित्रों को भी नियमित करना चाह रहे थे, लेकिन एक विद्यार्थी मित्र ने कोर्ट में केस कर दिया कि हमें नियमित किया जाए।
इस पर कोर्ट ने फैसला दिया कि विद्यार्थी मित्रों की नियुक्ति अवैध असंवैधानिक है, इन्हें तुरंत निकाल जाए। कोर्ट के आदेश से हम भी सकते में गए। सराफ ने कहा कि एक तरफ सरकार उन्हें नियमित करना चाह रही थी, वहीं दूसरी तरफ कोर्ट ने तुरंत निकालने के आदेश कर दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मित्रों के लिए कोई कोई रास्ता निकाला जाएगा और विद्यार्थी मित्रों को नियमित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री की घोषणा के साथ ही वहां मौजूद विद्यार्थी मित्रों में हर्ष की लहर छा गई।