इस दौरान नागरिकों ने बासनी तिलवाडिय़ा मार्ग पर निर्माणाधीन फोरलेन में अंडरब्रिज बनाने की मांग की। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को सुना इसके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघर्ष समिति के राजेंद्र वैष्णव, गोपाराम सांखला, उपेंद्र, प्रकाश आदि ने अंडरब्रिज के अभाव में होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
सांसद ने मांग को जायज बताते कहा कि वे इस बारे में शीघ्र ही केन्द्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी के साथ ही नेशनल हाईवे ऑथोरिटी के उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे।
दृष्टिहीनोंने की पेयजल वितरण में सुधार की मांग
शहर में निवास कर रहे दृष्टिहीनों ने सांसद चौधरी के समक्ष शहर में बिगड़ी पेयजल वितरण व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सात दिन में एक बार पेयजल सप्लाई की जाती है। इस कारण उन्हें पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। चौधरी ने उन्हें भी व्यवस्था में सुधार के लिए विश्वास दिलाया।
स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर जताया रोष
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई सोजत के कार्यकर्ताओं ने सांसद पी पी चौधरी को ज्ञापन सौंप कर राउमावि राबाउमा विद्यालय सोजत में लम्बे समय से रिक्त पड़े शिक्षकों के पद भरने भरने की मांग की। ज्ञापन में बताया राउमावि में अध्ययनरत 800 विद्यार्थियों के लिए विद्यालय में 47 पद स्वीकृत है, जिनमें मात्र 25 शिक्षक ही कार्यरत है। दूसरी ओर नगर की एक मात्र राबाउमावि में अध्ययनरत 1000 छात्राओं के विद्यालय में स्वीकृत 29 पदों में से 19 शिक्षक ही कार्यरत है। इस अवसर पर विशाल दवे, शान सोलंकी, किशन
सोनी, जय बालारा, गोपाल भाटी, तरुण राठौड़ आदि मौजूद थे।