- Hindi News
- सोजत के मेवाड़ा का हैंडबॉल की राज्य स्तरीय टीम में चयन
सोजत के मेवाड़ा का हैंडबॉल की राज्य स्तरीय टीम में चयन
सोजत. शहरकी प्रतिभावान हैंडबॉल खिलाड़ी सुनील मेवाड़ा का 14 वर्षीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। नगर भारती विद्या मन्दिर उच्च प्राथमिक विद्यालय सोजत के लक्ष्मीनारायण सेन ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत हैंडबॉल खिलाड़ी मेवाड़ा ने हाल ही में उप्रावि शिवशक्ति जोधपुर में खेली जा रही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर मेवाड़ा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।