सामूहिक विवाह समिति की बैठक सम्पन्न
सोजत. वैदसैन समाज परगना सोजत की सामूहिक विवाह समिति की बैठक में आयोजन के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। समिति के कोषाध्यक्ष अशोक सेन ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन से पूर्व समिति की कार्यकारिणी का गठन करने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड़, जीवनलाल दैय्या, जगदीश राठौड़, भरत सेन, खेमचंद आदि मौजूद थे।