चारपाई पर ...
चारपाई पर ...
जिनकेआधार पर छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार देसूरी से कुछ दूरी पर परखाराम सीरवी (70) पुत्र खेताराम का पुश्तैनी जमीन है। बेरा बड़ा धीमड़ा नाम के इस कृषि फार्म पर परखाराम अपनी प|ी ज्योति देवी (65) के साथ रहता है, जबकि उसका पुत्र परिवार के साथ व्यापार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। हमेशा की तरह शनिवार रात वृद्ध दंपती बेरे पर चौक में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे वहां पहुंचे दो बदमाशों ने वृद्ध दंपती पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने दोनों चारपाई पर दंपती को रस्सी से बांधकर उनसे मारपीट की। रात के अंधेरे में वे बदमाशों का हुलिया भी नहीं देख पाए। मारपीट में दंपती घायल होकर बेहोश हो गए तो बदमाशों ने उसे मरा हुआ समझ छोड़ दिया। बाद में एक कमरे का ताला तोड़ बदमाश जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात में ही नाकाबंदी कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार सुबह बाली से एएसपी केवलराम रॉय, सीओ स्वाति शर्मा के साथ पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटना स्थल के आसपास से कुछ सुराग जुटाए हैं।
अंडरब्रिज की...
सांसदने मांग को जायज बताते कहा कि वे इस बारे में शीघ्र ही केन्द्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी के साथ ही नेशनल हाईवे ऑथोरिटी के उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे।
दृष्टिहीनोंने की पेयजल वितरण में सुधार की मांग : शहरमें निवास कर रहे दृष्टिहीनों ने सांसद चौधरी के समक्ष शहर में बिगड़ी पेयजल वितरण व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सात दिन में एक बार पेयजल सप्लाई की जाती है। इस कारण उन्हें पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। चौधरी ने उन्हें भी व्यवस्था में सुधार के लिए विश्वास दिलाया।
स्कूलोंमें शिक्षकों की कमी पर जताया रोष : अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई सोजत के कार्यकर्ताओं ने सांसद पी पी चौधरी को ज्ञापन सौंप कर राउमावि राबाउमा विद्यालय सोजत में लम्बे समय से रिक्त पड़े शिक्षकों के पद भरने भरने की मांग की। ज्ञापन में बताया राउमावि में अध्ययनरत 800 विद्यार्थियों के लिए विद्यालय में 47 पद स्वीकृत है, जिनमें मात्र 25 शिक्षक ही कार्यरत है। दूसरी ओर नगर की एक मात्र राबाउमावि में अध्ययनरत 1000 छात्राओं के विद्यालय में स्वीकृत 29 पदों में से 19 शिक्षक ही कार्यरत है। इस अव