पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"समानीकरण के बाद किसी भी स्कूल में नहीं रहेगी टीचर की कमी\'

\"समानीकरण के बाद किसी भी स्कूल में नहीं रहेगी टीचर की कमी\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक संघों ने की सराफ के विवादित बयानों की निंदा

\\\"सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के बच्चे निजी स्कूलों में\\\'

समारोहको संबोधित करते हुए सांसद पी.पी.चौधरी ने कहा कि नालंदा और तक्षशिला का विश्वविद्यालय बनाने के लिए शिक्षकों को शहर की तरह गांवों में भी अपनी स्कूलों में शिक्षा की अलख जगानी चाहिए। उन्होंने खुले मंच से कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक अपने बच्चे को निजी स्कूल में दाखिला दिलवा रहा है। ऐसे में उनको अपनी यह सोच बदलनी चाहिए तभी यह संभव हो सकता है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक केसाराम चौधरी ने पूर्व की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए शिक्षा पद्धति का ढांचा बिगाड़ने का जिम्मेदार ठहराते हुए सरकारी स्कूलों का समानीकरण और एकीकरण किये जाने की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थी मित्रों की समस्या के समाधान के लिए कोई विकल्प निकलवाने की बात की। समारोह का आगाज शिक्षा मंत्री ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। बाद में संस्थान के प्रणेता केसरीमल सुराणा की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष टी.अमरचंद लुंकड़, धर्मी चंद लुंकड़, सिरियारी संस्थान के अध्यक्ष मूलचंद नाहर, प्यारेलाल पितलिया, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह राजपुरोहित, महामंत्री सुमेरसिंह कुंपावत, अक्षय पालसिंह, कुसुम राठौड़, श्रीमती पवन जैन, शिवहरे जैन, एसडीएम अनवर अली, तहसीलदार अजय चारण, जिला शिक्षा अधिकारी नूतनबाला कपिला, अल्का सर्राफ, प्राचार्य जब्बरसिंह राजपुरोहित आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन प्राचार्य जब्बरसिंह राजपुरोहित ने किया।

शिक्षामंत्रीको दिया ज्ञापन

समारोहमें भाग लेने आए शिक्षामंत्री को विभिन्न संगठनों के लोगों ने ज्ञापन सौंपा। सराफ को शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़,

विद्यार्थी मित्रों एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने ठाकुरवास में संस्कृत विद्यालय की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

सेंदड़ा चंडावल में शिक्षा मंत्री सराफ का स्वागत किया

सेंदड़ा.शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ को रविवार को मुख्य बाजार में शाम 5.30 बजे पहुंचने पर गणपतसिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान श