आज खास
सुमेरपुर प्रवेश द्वार का उद्घाटन
सुमेरपुर| विधायकमदन राठौड़ सोमवार को नगर पालिका द्वारा बनाए सिंह द्वार (सुमेरपुर का प्रवेश द्वार), डिवाईडर डबल रोड हाईमास्ट लाइट का उदघाटन करेंगे। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
रामलीलाआयोजन को लेकर बैठक
जैतारण| नवरात्रास्थापना के साथ ही कल्याणेश्वर महादेव मंदिर परिसर के समीप रामलीला को आयोजन होगा। आयोजन समिति के हनुमान दास वैष्णव ने बताया कि रामलीला की तैयारियों को लेकर 22 सितंबर को पंचायत समिति परिसर में बैठक का आयोजन होगा। बैठक में रामलीला को लेकर कमेटियों का गठन किया जाएगा।
पंचायतसमिति की बैठक
जैतारण| पंचायतसमिति की साधारण सभा की बैठक 22 सितंबर को प्रधान मल्लाराम सीरवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में आयोजित की जाएगी। विकास अधिकारी गौतमराम चौधरी ने यह जानकारी दी।
संस्थाप्रधानों की बैठक
जैतारण| जैतारणमाध्यमिक सैटअप के संस्था प्रधानों की नोडल बैठक 22 सितम्बर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी। नोडल अधिकारी रामरतन चौधरी ने बताया कि बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने एवं विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
नोडलप्रभारियों की बैठक
सोजत| बीईईओकार्यालय सोजत के अधीनस्थ समस्त नोडल केन्द्र प्रभारियों की मासिक बैठक सोमवार को पंचायत समिति सभागार में रखी गई है। बीईईओ चूनाराम मकवाना ने यह जानकारी दी।
32.6
22.0