- Hindi News
- सोजत के राजेश गहलोत को मिला एक्सीलेंस आर्ट अवार्ड
सोजत के राजेश गहलोत को मिला एक्सीलेंस आर्ट अवार्ड
उत्कृष्ठ कोफ्तगिरी कला के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में मिला अवार्ड
पाली. सोजतके कोफ्तमैन राजेश गहलोत को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक्सीलेंस अवार्ड-2014 से सम्मानित किया गया। गहलोत ने क्राफ्ट कौंसिंल एक्सीलेंस फोर हैंडीक्राफ्ट में भाग लेने के लिए दो हाथी के मुंह वाले डेगर, जिस पर कैलिग्राफी आर्ट का कार्य किया। यह पूर्णतया: ट्रेडिशनल उच्च क्वालिटी की आर्ट थी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय पैनल जूरी मेम्बर ने उसका भारत की ओर से आइटम का चयन किया गया। वे बाल के समान पतले सोने चांदी के तार से ढाल, डैगर, बॉक्स, छड़ी, अंकुश इत्यादि पर क्राफ्ट गिरी आर्ट का कार्य करते हैं।
चार देशों के म्यूजियम में भी होगा प्रदर्शन
गहलोतकी यह आर्ट चार सब रीजन देश के म्यूजियम में रखी जाएगी ताकि लोग इस आर्ट के बारे में जान सके। इन देशों में कुवैत, लेबनान, जार्डन एवं ओमान शामिल है। पूर्व में भी क्राफ्ट गिरी आर्ट नेशनल म्यूजियम नई दिल्ली, प्रिंस ऑफ वालेश म्यूजियम मुम्बई, सालारजंग म्यूजियम हैदराबाद में भी इस क्राफ्ट का प्रदर्शन हो चुका है।
इन देशों ने लिया भाग
वर्ल्डक्राफ्ट कौंसिंल एसिया पेसेफिक रीजन की तरफ से आयोजित एक्सीलेंस अवार्ड में लेबनान, ईरान, जार्डन, आस्ट्रेलिया, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, इंडोनेशिया, मलेशिया, लाओस, थाईलैंड आदि देशों के ट्रेडिशनल क्राफ्ट का कार्य करने वाले क्राफ्टमैन ने भाग लिया।
राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है
सोजतके राजेश गहलोत को पूर्व में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। गहलोत को राज्य स्तरीय पुरस्कार, मारवाड़ र|, वीर दुर्गादास अवार्ड,ग्लोबल यूथ लीडरशिप, राजीव गांधी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।