- Hindi News
- महालक्ष्मी जन्मोत्सव पर श्रीमाली समाज ने निकाली शोभायात्रा
महालक्ष्मी जन्मोत्सव पर श्रीमाली समाज ने निकाली शोभायात्रा
महालक्ष्मीजन्मोत्सव के तहत मंगलवार को श्रीमाली ब्राह्मण समाज के नागरिकों ने महालक्ष्मी ट्रस्ट सोजत गुरु फूलनारायण युवा मंडल सोजत के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। स्थानीय नव चौकिया स्थित महालक्ष्मी मंदिर में महालक्ष्मी जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रख्यात भजन गायकों ने भजन प्रस्तुत किए। मंगलवार को जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत मन्दिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कई मांगलिक कार्यक्रम भी हुए। दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। इस अवसर पर राजू महाराज, अरविंद कुमार द्विवेदी, देवीशंकर, उमाशंकर दवे, अरविंद दवे, जगदीश तिवारी, सुधीर दवे, पंकज त्रिवेदी, चंद्रशेखर श्रीमाली, सुरेश ओझा, नवयुवक मंडल के अभिजीत शर्मा, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।
लुणावामें महालक्ष्मी जन्मोत्सव पर हुए कई आयोजन
लुणावा|गांवमें मंगलवार को महालक्ष्मी जन्मोत्सव पर कई आयोजन किए गए। श्रीमाली ब्राह्मण समाज लुणावा ने महालक्ष्मी का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंगल कामना की। इस दौरान गणपति पूजन, कलश पूजन, मातृका पूजन, नवग्रह पूजन, ब्रह्मा पूजन किया गया। इस अवसर पर हितेंद्र श्रीमाली, भरत ओझा, जगदीश ओझा, विनोद ओझा, गुरुदत्त आदि मौजूद थे।
सोजत. महालक्ष्मी जन्मोत्सव शोभायात्रा में उपस्थित श्रद्धालु