पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोजत में 25 नि:शुल्क पट्टे किए वितरित

सोजत में 25 नि:शुल्क पट्टे किए वितरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका सोजत द्वारा शहर के आवासहीन जरूरतमंद लोगों को अपना मकान सुलभ कराने के उद्देश्य को लेकर 25 लोगों को नि:शुल्क पट्टों का वितरण किया गया। पालिकाध्यक्ष मोहनलाल टांक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आवासहीन लोगों को अपना मकान सुलभ कराने के उद्देश्य से पिछले कुछ माह पूर्व सोजत नगर पालिका द्वारा स्थानीय निम्बली नाडी क्षेत्र में आवासीय कॉलोनी का प्लान तैयार कर 148 परिवारों की लॉटरी निकाल कर निर्धन एवं आवासहीन लोगों की सूची तैयार की गई थी। योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 15 गुणा 21 फुट का भूखंड नगर पालिका द्वारा नि:शुल्क सुलभ कराया गया है। पट्टा प्राप्त होने के बाद लाभार्थी परिवार अपने आबंटित भूखंडों पर मकान बनाकर निवास करेंगे। पालिकाध्यक्ष टांक ने बताया कि शेष रहे लाभार्थी परिवारों को भी पालिका द्वारा जल्दी ही पट्टे वितरण कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर ईओ चेतन चौधरी, लेखाकार विजयराज मोहिल आदि मौजूद थे।

सोजत. पालिकाध्यक्ष नि:शुल्क पट्‌टे देते करते हुए।