कई मोहल्लों में अभी भी पेयजल संकट
सोजत रोड | कस्बेमें बिगड़ी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के चलते कई मोहल्लों में अभी भी पेयजल संकट छाया हुआ है। पांच दिन गुजर जाने के बावजूद कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से आमजन परेशान है। मंगलवार को कुछ जगहों पर पाइप लाइन लीकेज हो जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित रही। जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने लीकेज को दुरुस्त कर व्यवस्था को सुचारू किया। जलदाय विभाग के अधिकारी कर्मचारी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर में 14 सितंबर सोजत रोड में पेयजल संकट, 15 सितंबर को सोजत रोड में नहीं सुधरी पेयजल आपूर्ति 16 सितम्बर को सोजत रोड में एसई ने देखी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था शीर्षक से सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित कर पेयजल समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था। शेष|पेज13
भास्करमें समाचार प्रकाशित होने के बाद जहां जलदाय विभाग के अधिकारी हरकत में आए। वहीं प्रबुद्ध नागरिकों ने भास्कर में प्रकाशित समाचार का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री कलेक्टर को सोजत रोड में व्याप्त पेयजल संकट के शीघ्र समाधान के लिए अनुरोध किया था।
प्रशासन के हरकत में आने के बाद जलदाय विभाग ने अधिक पेयजल संकटग्रस्त इलाकों में तत्काल राहत के लिए रविवार सोमवार को टैंकर से पेयजल आपूर्ति करवाई। वहीं लीकेज पाइप लाइनों को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति को सुचारू करने का प्रयास शुरू किया। गौरतलब है कि समय रहते ध्यान नहीं दिए जाने से कस्बे के कई मोहल्लों में 9 दिन तो कई जगह पर 13दिन के अंतराल से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से पेयजल को लेकर विकट हालात पैदा हो गए थे। लम्बे अंतराल से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से आमजन को जहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कुछ महिलाओं ने जलदाय कार्यालय के बाहर पेयजल आपूर्ति नहीं किए जाने पर विरोध कर मटके भी फोड़े। अब कुछ हद तक पेयजल आपूर्ति का अंतराल कम होने पर आमजन राहत महसूस कर रहा है। वही जलदाय विभाग पुन: 96 घंटे के अंतराल से पेयजल आपूर्ति किए जाने के प्रयास में जुट गया है, जिसमें अभी कुछ समय लग सकता है।
15 सितंबर को प्रकाशित समाचार।