पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडीएम चांदोलिया ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

एडीएम चांदोलिया ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत| एडीएमपाली ब्रजेशकुमार चांदोलिया ने मंगलवार को सोजत के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। चांदोलिया ने यहां आयोजित पर्यावरण रक्षा जन सुनवाई कार्यक्रम खारिया नींव में आयोजित भामाशाह शिविर में भी भाग लेकर शिविर में संचालित हो रहे कार्याे का अवलोकन भी किया। एसडीएम सोजत राधेश्याम प्रथम ने बताया कि एडीएम चांदाेलिया ने मंगलवार को अपने एक दिवसीय सोजत कार्यक्रम के तहत उप कारागृह सोजत, नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेकर नागरिकों के अभाव-अभियोग सुने। तत्पश्चात वे निकटवर्ती ग्राम खारिया नींव पहुंचे, जहां उन्होंने भामाशाह योजना शिविर का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने शिविर में एमजीबी बैंक के काउंटर पर जाकर नए खोले गए खातों की जानकारी ली।

न्यूज इनबॉक्स