- Hindi News
- किसान केसरी गार्डन में आज वार्ड 26 से 30 के नागरिक बनाएंगे अपना घोषणा पत्र
किसान केसरी गार्डन में आज वार्ड 26 से 30 के नागरिक बनाएंगे अपना घोषणा पत्र
अपनेवार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए बुधवार को शहर के 5 वार्ड के लोग एकत्र होंगे। दैनिक भास्कर की ओर से वार्ड 26, 27, 28, 29 और 30 का रूबरू कार्यक्रम इंद्रा कॉलोनी स्थित किसान केसरी गार्डन में होगा। कार्यक्रम में जनता से रूबरू होने के लिए सभी वार्ड के पार्षद और जनता मौजूद रहेंगी।
ताकि हर वार्ड से क्षेत्र की समस्या की पहचान की जा सकें और जन भावना के अनुरूप उनके समाधान निकाले जाए। रूबरू कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होगा और 7 बजे तक चलेगा। भास्कर का प्रयास सभी जिम्मेदारों को एक मंच पर लाना है। ताकि नगर परिषद चुनाव से पहले ही सभी वार्डों की समस्या सामने आए। वार्डों की जरूरत तय हो। उसी आधार पर आगामी नगरीय चुनाव में घोषणा पत्र में प्रत्येक वार्ड के मुद्दे शामिल किए जाए। रूबरू कार्यक्रम के माध्यम से हर वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए बेहतर सुझाव एकत्र किए जा रहे हैं। यह मौका है कि वार्ड का हर व्यक्ति रूबरू कार्यक्रम में अपना बेहतर सुझाव दे सकता है, ताकि उसी के आधार पर वार्ड का घोषणा पत्र तैयार हो सके और पाली शहर एक स्मार्ट सिटी बन सके। इस कार्यक्रम में सूरजपोल चौराहा, सीरवी छात्रावास, सोजत रोड नहर सर्किल, मालवीय समाज छात्रावास, बापू नगर, बांडी नदी, इंद्रा कॉलोनी, सोजत रोड बाइपास, सुंदर नगर, ब्रह्म विहार, खेतेश्वर नगर, आईजी नगर, रजत विहार, लोर्डिया फिडर, इमानुअल िमशन स्कूल के आसपास रहने वाले लोग अपने सुझाव दे सकते हैं।