जलयात्रा वरघोडे का आयोजन आज
अंचीबाई हस्तीमल कटारिया की स्मृति में मंगलवार को अट्ठाई महोत्सव के सातवें दिन जलयात्रा वरघोडे़ का आयोजन होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अभय मेहता ने बताया कि यह जलयात्रा वरघोड़ा महोत्सव आयोजक मोतीलाल महेंद्र कुमार कटारिया के सोजतिया बास स्थित निवास से सुबह 9 बजे इंद्र ध्वजा, घुड़सवार, बैंड तथा परमात्मा की पालकी तथा विभिन्न मंडलियों के संग मुनि चिरन्तनर| मसा, मतिर| मसा, जिनांगर|विजय मसा तथा साध्वी प्रियवृंदा मसा, विनितयशा मसा, विरागरेखा मसा, आगमरसा मसा, शुद्धांजना मसा, प्रमुदिता मसा तथा जयप्रिया मसा सहित अनेक साधु-साध्वियों की निश्रा में रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ लोढ़ा बास स्थित श्री शांतिनाथ मंदिर पहुंचेगा। यहां मुनिश्री का मांगलिक प्रवचन होगा तथा दोपहर को पाटला पूजन का कार्यक्रम होगा।