- Hindi News
- एसपी ने महिलाओं से मारपीट प्रकरण में जांच के आदेश दिए
एसपी ने महिलाओं से मारपीट प्रकरण में जांच के आदेश दिए
सोजत से डीएसपी जांच के सिलसिले में सोजतरोड पहुंचे, पीडि़त पक्ष के बाहर होने के कारण नहीं हो पाए बयान
भास्करन्यूज | सोजतरोड
सोजतरोड कस्बे में चोरी के एक मामले में आरोपियों की कथित गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं से मारपीट गर्भवती महिला से बदसलूकी करने के मामला दैनिक भास्कर में उजागर होने के बाद एसपी जयनारायण शेर ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए मंगलवार को सोजत डीएसपी राजेश माथुर सोजतरोड में पीडि़त पक्ष के घर पहुंचे, लेकिन परिवार के लोग बाहर होने के कारण उनके बयान नहीं हो पाए। डीएसपी का कहना है कि बुधवार को पीडि़त पक्ष के बयान लेकर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात रहे कि मंगलवार को दैनिक भास्कर में पुलिस ने दिखाया वर्दी का रौब,गर्भवती सहित महिलाओं से मारपीट शीर्षक का समाचार प्रकाशित होने पर एसपी ने सोजत डीएसपी को जांच के आदेश दिए। जांच के लिए डीएसपी मंगलवार सुबह सोजतरोड कस्बे पहुंचे पूरे प्रकरण को लेकर जांच पड़ताल शुरू की। वे पीडि़त पक्षकार के बयान लेने के लिए उनके घर पर भी गए, परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए हैं। इसके बाद जांच अधिकारी सोजतरोड थाने में पहुंचे और इस प्रकरण से संबंधित पत्रावली की जांच कर पुलिसकर्मियों से भी मामले को लेकर पूछताछ की।
हाईकोर्टमें चल रही सुनवाई तो पुलिस कैसे पहुंची ?
सोजतरोडनिवासी अब्दुल गफ्फार उसकी प|ी मोईना बानो ने मंगलवार को आईजी के नाम ज्ञापन भेज कर आरोप लगाया कि उसने अपने मकान का पूर्व में सौदा किया था, लेकिन पूरी राशि नहीं मिलने पर उसने सौदा निरस्त कर दिया। इसको लेकर सोजतरोड थाने में उसकी ओर से 21 दिसंबर, 13 को धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन उस मामले की जांच अब तक पुलिस ने पूरी नहीं की है। आरोप है कि उसकी ओर से दर्ज कराए मुकदमे में दबाव बनाने के लिए कस्बे के एक प्रभावशाली व्यक्ति ने हेमंत सोनी के नाम से उसके परिवार के खिलाफ इस साल 14 जुलाई को चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करा लिया। ज्ञापन में बताया गया है कि चोरी के इस मुकदमे की फाइल हाईकोर्ट ने मंगा रखी है, जिसकी सुनवाई चल रही है। इसके बावजूद सोजतरोड थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस दल ने सोमवार को पीडि़त पक्ष को गिरफ्तार करने पहुंच गया। पुलिस की मंशा मकान खाली कराने की है।
फाइलतो थाने में ही है, जांच कर रहे हैं : डीएसपी