पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शतरंज प्रतियोगिता पाराशर ने जीती

शतरंज प्रतियोगिता पाराशर ने जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत| सोजतमहोत्सव के तहत पिछले पांच दिनों से चल रही शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मैच सोमवार को खेले गए। फाइनल मैच नंदकिशोर पाराशर राधाकिशन शर्मा के बीच खेला गया, जिसमें पाराशर जीते। समीपवर्ती ग्राम रेंदडी में चल रही चौपड़ प्रतियोगिता भी संपन्न हुई। प्रतियोगिता में सज्जनसिंह अखेसिंह की टीम विजेता रही। शतरंज प्रतियोगिता के प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में मनीष शर्मा, मनोहर श्रीमाली, मोहम्मद आलीम, मोहम्मद सलीम आदि खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। चौपड़ प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य भारतसिंह लखावत वीरेंद्र लखावत के निर्देशन में खेले गए फाइनल में अजयपालसिंह हिंगलाजदान की टीम उपविजेता रही। इसी क्रम में राउमावि सोजत में एम्पायर मुकेश ओझा प्रदीप वैष्णव के निर्देशन में आयोजित वन ओवर क्रिकेट प्रतियोगिता में भवदीपसिंह ने एक आेवर में 20 रन बना कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 17 रन बनाकर कल्याणसिंह दूसरे स्थान पर रहे।