भगवान भारती के नाम भजन संध्या 25 को
जैतारण| भगवानभारती महाराज की धूणी पाटवा धाम जैतारण के तत्वावधान में गुरुवार को एक शाम भगवान भारती के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
धूणी महंत नेम भारती महाराज ने बताया कि गुरुवार को आयोजित होने वाली भजन संध्या में रामस्वरूप वैष्णव, कालूराम बिखरनिया, रामलाल प्रजापत, मेहरूदीन, ओगड़दास वैष्णव, दिव्या वैष्णव, सोहनलाल, माधुरी वैष्णव प्रीति प्रिया अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जैतारण के लोगों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। महंत ने बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर, जैतारण विधायक सुरेंद्र गोयल, बिलाड़ा विधायक अर्जुन गर्ग, सोजत विधायक संजना आगरी पूर्व नगर परिषद चेयरमैन प्रदीप हिंगड़ शिरकत करेंगे। भजन संध्या को लेकर गोपाल भंडारी, रामगोपाल भंडारी, अभिषेक दीवाकर, मनोहर कंसारा, विनोद बनाउड़िया, रवि मीणा, उगमराज वैष्णव, गिरधारीलाल सरपंच, अशोक हिंगड़, एलपीआर मेहता ललित जैन सहित कई कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।