पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांडेराव बाइपास पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर पलटी बस, सात घायल

सांडेराव बाइपास पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर पलटी बस, सात घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांडेराव. सांडेरावमें फोरलेन बाइपास पर शनिवार सुबह 5 बजे निजी ट्रेवल्स की बस एक ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क के पास पहले से ही पड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर गिर गई। हादसे में बस में सवार चार यात्रियों के अलावा ट्रक में सवार तीन लोग भी घायल हो गए। घायलों काे प्राथमिक उपचार के बाद पाली में बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सांडेराव में बाइपास पर शुक्रवार रात को दो ट्रक के बीच भिड़ंत हुई। हादसे में एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तो सड़क किनारे खड़ा था, जबकि दूसरा ट्रक सड़क के पास खाई में पलट गया। शनिवार सुबह पूना से बिलाड़ा के बीच चलने वाली निजी ट्रेवल्स की बस लेकर ड्राइवर निंबाराम देवासी पुत्र तेजाराम निवासी बालेसर (जोधपुर) तथा खलासी कालूराम देवासी बिलाड़ा की ओर जा रहा था। सुबह करीब 5 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में पहले से ही पड़े ट्रक पर पलट गई। इस हादसे में निजी बस ड्राइवर निम्बाराम देवासी बालेसर, ट्रक ड्राइवर शैतानसिंह पुत्र सुगनसिंह निवासी जयपुर तथा खलासी पुत्र भेरूसिंह पुत्र शैतानसिंह, बस मे सवार सोनी प|ी भूराराम चौधरी निवासी सुरायता, सोजतसिटी, केली प|ी नेमाराम सीरवी सुरायता सोजत, जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश सीरवी बेरानाडा, बिलाड़ा तथा भंवरराम पुत्र जावताराम देवासी निवासी बालासती, जोधपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ अन्य यात्रियों को भी चोटें आई, लेकिन वे प्राथमिक उपचार कराने के बाद वहां से निकल गए।

यात्रीटोक रहे थे, ड्राइवर बस भगाता रहा : घायलहुए यात्रियों ने पुलिस को बताया कि अहमदाबाद से रवाना होने के बाद से वे ड्राइवर को बस धीमी गति से चलाने की हिदायत दे रहे थे, लेकिन उसने इस ओर ध्यान नहीं दिया। तेज गति के कारण बस ट्रक से टकराने के बाद पलट गई।