पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रमुख बनने पर सीरवी का स्वागत

प्रमुख बनने पर सीरवी का स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर पंचायत समिति में निर्विरोध प्रधान बनी शोभा

रोहट की बागड़ोर अब सिंह के पास

सुमेरसिंह निर्विरोध चुने गए प्रधान

10 में से 5 पंस में निर्विरोध चुने प्रधान

भास्कर न्यूज | मारवाड़जंक्शन

मारवाड़ जंक्शन प्रधान पद पर सुमेरसिंह कुंपावत निर्विरोध निर्वाचित हुए है। 25 वार्डों में से कांग्रेस को यहां मात्र एक सीट नसीब हुई थी। आवेदक को प्रस्तावक नहीं मिलने के कारण कांग्रेस की ओर से प्रधान चुनाव में भाग भी नहीं लिया गया। सुबह दस बजे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुमेरसिंह कुंपावत राणावास तथा भाजपा के डमी उम्मीदवार शैतानसिंह जैतावत ने आवेदन किया। इसके बाद विधायक केसाराम चौधरी द्वारा पार्टी का अधिकृत सिंबल सुमेरसिंह के नाम लाकर आरओ अनवर अली खान को पेश किया गया। जिसके साथ ही शैतानसिंह का आवेदन स्वत: ही खारिज हो गया,तथा एक मात्र उम्मीदवार सुमेरसिंह को प्रधान निर्वाचित किया गया।

शीशनवाकर किया पदभार ग्रहण : अपनेसमर्थकों के साथ सुमेरसिंह पंचायत समिति पहुंचे और मुख्य द्वार पर शीश नवाकर कक्ष में प्रवेश किया। आरओ खान ने शपथ दिलाई तथा पदभार ग्रहण कराया। डीओ सुरेश कविया तथा पीओ वन्नाराम भादरू ने प्रोसिडिंग रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर सिंह का स्वागत किया। इस दौरान विधायक केसाराम चौधरी, मो.रफी, सुरेश मरलेचा, रूपाराम, सिंधी समाज के मुखिया बंशीलाल गोकलानी, गजेंद्र सिंह, सूरजभानसिंह, विक्रमसिंह, शंकरसिंह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच मनोहरसिंह केशावत, महावीर शर्मा, देवीलाल मालवीय, अल्लाबक्ष सिरयारी आदि मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं जनता के सेवक के रूप में कार्य करते हुए भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए कस्बे का विकास कराऊंगा।

टेल के गांवों तक पहुंचाएंगे पानी : सिंह

रोहटगढमें आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रधान रश्मिसिंह ने कहा कि बिना भेदभाव के रोहट का विकास कराया जाएगा। क्षेत्र के टेल के गांवों में पानी की समस्या रोहट में गुची नाडी के पानी निकासी का समाधान किया जाएगा। सिद्धार्थसिंह ने अपने पिता पूर्व प्रधान मानवेंद्रसिंह को याद करते हुए सभी का आभार जताया। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में सिद्धार्थ सिंह ने भाजपा ज्वॉइन कर ली थी।

इधर, सोलंकी ने की शिकायत

वार्डसंख्या 4 विजयी रहे जितेन्द्र सोलंकी ने सुबह कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर शिकायत दर्ज करवाई कि पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक दस बजे आरओ को बुलवानी थी, जो कि समय पर नहीं ली जा रही हैं। ना ही सदस्यों को नोटिस दे कर बुलवाया गया। जिस कारण से चुनाव आचार संहिता प्रभावित हो रही हैं।

जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान निर्वाचित घोषित किए गए है। इनमें से 5 समितियों में प्रधान निर्विरोध चुने गए। पाली, जैतारण, सोजत, रानी सुमेरपुर में कांग्रेस को बहुमत नहीं होने के बावजूद प्रत्याशी उतारा लेकिन उनको करारी हार का सामना करना पड़ा। इधर, देसूरी में प्रधान पद को लेकर भैराराम मीणा पर सहमति बनी लेकिन ऐनवक्त पर भाजपा से ही पिस्ता मीणा ने भी नामांकन भर दिया लेकिन पार्टी ने उन्हें सिब्बल नहीं दिया।