पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोजत में सबसे कम उम्र की प्रधान गिरिजा राठौड़

सोजत में सबसे कम उम्र की प्रधान गिरिजा राठौड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत पंचायत समिति की बागड़ोर अब भाजपा की गिरिजा राठौड़ के हाथ में गई है। वे सबसे कम 23 वर्ष की उम्र में प्रधान बनी है। चुनाव में उन्हें 14 तथा कांग्रेस की राजेश्वरी कंवर को 7 मत मिले। शांतिपूर्ण मतदान के लिए बेरिकेड्स के साथ पुलिस जाप्ता लगाया गया था। दोनों प्रत्याशियों ने 11 बजे नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। दोपहर 3:35 बजे प्रथम मतदान कांग्रेस की ओर से किया गया। बाद में भाजपा के सदस्यों को विधायक संजना आगरी भाजपा नेता गिरवरसिंह राठौड़ गाड़ियों में बिठाकर पहुंचे। प्रधान के घोषणा के बाद आतिशबाजी की गई तथा विजयी जुलूस निकाला गया। भाजपा कार्यालय में प्रधान का स्वागत किया गया। इस मौके कानसिंह उदेशी कुआं, भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल चौहान, घीसूसिंह राजपुरोहित, कानाराम आगरी, कैलाश अखावत, सोहन मेवाड़ा, राजेश अग्रवाल, श्रवणसिंह सारंगवास, भंवरलाल माली, महिपालसिंह, बाबूलाल आगलेचा अटबड़ा, घेवर मेवाड़ा बोयल आदि मौजूद थे।

शिक्षा में शुरू से अव्वल रही हैं गिरिजा

नवनिर्वाचितप्रधान राठौड़ शुरू से ही शिक्षा में अव्वल रही हैं। 12 वीं तक की शिक्षा सोजत में ली। सीनियर में उन्हें गार्गी पुरस्कार दिया गया। जोधपुर से बीकॉम की डिग्री गोल्ड मेडल के साथ ली। वर्तमान में वे एमएलएस यूनिवर्सिटी के एमकॉम फाइनल ईयर की छात्रा हैं। गिरिजा ने बताया कि वे समूचे पंचायत समिति क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पबद्ध रहेगी।

पाली. सोजत पंचायत समिति में नवनियुक्त प्रधान गिरिजा राठौड़ का स्वागत करतीं विधायक अन्य।