पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहट के 1 युवक को भी स्वाइन पॉजीटिव

रोहट के 1 युवक को भी स्वाइन पॉजीटिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनके वायरस का संक्रमण अभी कंट्रोल होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बांगड़ में भर्ती तीन संदिग्ध मरीजों की जोधपुर से जांच रिपोर्ट मिली तो डॉक्टरों ने थोड़ी राहत ली लेकिन शाम को ही जोधपुर के एमडीएम में भर्ती रोहट के एक युवक को पॉजीटिव घोषित किया गया। देर शाम शहर के राजेन्द्र नगर में रहने वाली 35 साल की महिला का भी स्वाब का सैंपल लिया गया है उसे आज जांच के लिए जोधपुर भेजा जाएगा। इधर, सीएमएचओ ने पूरे जिले में मंगलवार शाम तक डोर टू डोर सर्वे का काम पूरा कर लिए जाने का दावा किया है।

सोमवार को जिले में एक और युवक को स्वाइन से संक्रमित घोषित किया गया। राेहट के दानासनी गांव का यह 24 वर्षीय युवक अश्विन उदयपुर में कार्यरत बताया जाता है। सुबह जांच के लिए जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में पहुंचा था। उसे संदिग्ध मानकर जांच की गई। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। गौरतलब है कि अब तक जिले के ज्यादातर उपखंडों में स्वाइन के मरीज सामने चुके हैं। स्वाइन से इस सीजन में तीन मौत हाे चुकी है।

शेष|पेज14



घर-घरसर्वे 85 फीसदी पूरा : पिछलेपांच दिनों से कलेक्टर रोहित गुप्ता के निर्देश पर पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर गठित 1540 टीमों ने जिले की करीब 20 लाख से भी अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। हर मेडिकल टीम में एएनएम और जीएनएम के स्टूडेंट के अलावा आंगनवाड़ी के सदस्यों को जोड़ा गया है जो कि हर गली-मोहल्ले में जाकर जांच कर रहे हैं और संदिग्ध मरीजों को टेमी फ्लू की दवाइयां दे रहे हैं। पाली शहर में 94 टीमों ने भी 85 फीसदी सर्वे का काम पूरा कर लिया है। सीएमएचओ के अनुसार शत प्रतिशत लोगों के स्वास्थ्य जांच के लक्ष्य को मंगलवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।

बांगड़में भी हुई ओपीडी कम : जिलेके सबसे बड़े अस्पताल में जहां पिछले सप्ताह तक प्रतिदिन 650 से भी अधिक मरीज जुकाम, खांसी, गला दर्द और बुखार से पीड़ित होकर जांच के आते थे वहीं सोमवार को इनकी संख्या घटकर महज 270 तक रह गई।

^घर-घर जाकर सर्वे का हमारा काम 95 फीसदी पूरा हो चुका है, मंगलवार को सौ फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। स्वाइन फ्लू को लेकर हम काफी गंभीर हैं और आगे भी सतर्क रहा जाएगा। -डाॅ.मधुरतेश्वर, सीएमएचओ,पाली

अब तक 3 मौत, 8 पॉजीटिव

जिलेमें अब तक स्वाइन से 3 की मौत हो चुकी है। इनमें देवली कलां की एक महिला के अलावा जैतारण सादड़ी के युवक शामिल हैं। इनके अलावा पाली शहर से तीन महिलाएं, देसूरी, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, सुमेरपुर रोहट में भी पॉजीटिव मिल चुके हैं।

अब तक यहां के मरीज चुके हैं सामने

देवलीकलां में एक महिला की मौत हुई, सादड़ी के युवक की मौत हुई, जैतारण में भी एक युवक की मौत हो चुकी है। पाली में तीन महिलाएं, देसूरी के एक बुजुर्ग, मारवाड़ जंक्शन और सोजत सुमेरपुर में पॉजीटिव मरीज मिल चुके हैं। अब नया मरीज रोहट क्षेत्र का मिला है।