- Hindi News
- पालिका की साधारण सभा में छाया स्वच्छता और अतिक्रमण का मुद्दा
पालिका की साधारण सभा में छाया स्वच्छता और अतिक्रमण का मुद्दा
सोजतनगर पालिका की बैठक लम्बे समय बाद विधायक संजना आगरी पालिकाध्यक्ष मोहनलाल टांक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर में सफाई व्यवस्था तथा अतिक्रमण को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा खड़ा किया। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे अपने वार्डों की सफाई व्यवस्था से त्रस्त है। उन्होंने कई बार ईओ सहित अन्य कार्मिकों को अपनी समस्या के बारे में बताया, लेकिन हालात नहीं बदले हैं। इस पर विधायक आगरी ने ईओ आशुतोष आचार्य को सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता राज्य केंद्र सरकार का प्रमुख मुद्दा है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के शुरू में लेखाकार विजयराज मोहिल ने पालिका की आय- व्यय का ब्यौरा सदन में पेश किया।
सफाईकर्मियोंकी लिस्ट पार्षदों को मिले
पार्षदगोपालसिंह ने सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नगर पालिका ने किस वार्ड में कितने सफाई कर्मचारी लगाए हैं, उनकी संख्या के साथ उनके नाम मोबाइल नंबर का पूरा विवरण हर पार्षद को सौपा जाए। पार्षद कालूराम ने बताया कि हवाई पट्टी के पास बनी नई कॉलोनी में अभी तक पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी है। नगर पालिका ने उसके लिए वित्तीय राशि दे दी है, फिर भी जलदाय विभाग लम्बे समय से इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
नवादिया बेरा के बाहर बन सकता है नया औद्योगिक क्षेत्र
लेखाकारमोहिल ने सदन को अवगत कराया कि सोजत नगर पालिका को दो चकों में विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा भूमि का आवंटन किया गया है। उसमें नई कॉलोनियों के अलावा औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देना है। शहर की आबादी बढ़ने के कारण अब सोजत में पांच वार्ड बढ़ा दिए हैं। अगला चुनाव 30 वार्डों के लिए होगा। जिसके तहत सदन में प्रस्ताव रखा गया कि जो छोटे उद्यमी है, उनके लिए नवादिया बेरे के आगे पालिका जो जमीन अवाप्त करेगी। उस पर नया औद्योगिक एरिया तैयार किया जाए। इसको लेकर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सामूहिक सहमति जता दी। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर, आबकारी विभाग, बीसीएमओ कार्यालय ने भी जमीन मांगी है।
अतिक्रमणअवैध निर्माण कार्यों पर हंगामा
पार्षदराजेंद्र परिहार ने शहर में बढ़ रहे अतिक्रमणों को हटाने की बात कहीं तो सदन में उपस्थित पार्षद तिलक वैष्णव श्यामसुंदर माहेश्वरी ने कहा कि पालिका प्रशासन अतिक्रमणों को हटाने के लिए किसी प्रकार की रूचि नहीं ले रहा है। लोगों के हौसले दिनोंदिन बढ़ रहे हैं। हंगामा बढ़ता देख ईओ आचार्य लेखाकार मोहिल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका तैयार है। इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
बिजलीठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग
शहरमें जिस ठेकेदार ने बिजली की व्यवस्था के लिए एलईडी लाइटें लगाई है। वे आज खस्ता हालत में है। ज्यादातर लाइटें बंद पड़ी है। ऐसे ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाए। इस पर पालिकाध्यक्ष टांक ने कहा कि उक्त ठेकेदार को नोटिस जारी हो चुका है। उसे हर हाल में इन लाइटों को सुधारने के लिए बाध्य किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष दिलीप दाधीच, पार्षद माणक चौहान, पूनमचंद, ललिता देवी, कीर्ति तंवर, राधा देवी, इंसाफ खां, घेवरचंद गहलोत, गणपतलाल बोराणा, नैनाराम टांक, वीरमराम, अशोक कुमार सहित पालिका के कार्मिक उपस्थित थे।

सोजत. नगरपालिका की बैठक में उपस्थित विधायक आगरी पालिकाध्यक्ष। फोटो|भास्कर