पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बगड़ी में पंचायत ने चेताया, अतिक्रमण हटाओ तो ही कार्यभार संभालेंगे

बगड़ी में पंचायत ने चेताया, अतिक्रमण हटाओ तो ही कार्यभार संभालेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगड़ी नगर में उप तहसील भवन के पीछे सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला

भास्करन्यूज | पाली

सोजतरोड की ग्राम पंचायत बगड़ी नगर में भू-माफियाओं की शह पर तहसील कार्यालय के पीछे हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोकने में पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग नहीं करने से क्षुब्ध नवनिर्वाचित सरपंच सहित वार्ड पंचों ने ग्राम पंचायत का कार्यभार ग्रहण नहीं करने की चेतावनी दी है। एसडीएम सोजत को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि दो दिन में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराए जाने पर सामूहिक त्याग पत्र देने के साथ आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी भी सदस्यों ने दी है। एसडीएम सोजत ने पंचायत समिति बीडीओ को नियमानुसार अतिक्रमण तुरंत हटाने के लिए निर्देशित किया है। वहीं थानाधिकारी बगड़ी नगर को ग्राम पंचायत द्वारा पुलिस सहायता मांगने पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

यहहै मामला

बगड़ीनगर के उप तहसील भवन के पीछे कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर रविवार को अतिक्रमण किया जा रहा था। जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत के परिचारक को मिलने पर उसने इसकी सूचना सरपंच, वार्डपंच सहित बगड़ी नगर थानाधिकारी को दी। शेष|पेज14



जानकारीपर पंचायत के सदस्य मौके पर पहुंचे निर्माण रोकने दस्तावेज दिखाने की बात कहीं, लेकिन अतिक्रमियों ने पंचायत सदस्यों को दस्तावेज दिखाने से मना करते हुए अभद्रता की निर्माण कार्य जारी रखा। शेष| पेज 14





पंचायतसदस्यों ने एक रिपोर्ट बगड़ी नगर पुलिस थाने में देकर अवैध रूप से सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रुकवाने की मांग की, लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की ओर ही अतिक्रमण कार्य को रुकवाय।

जिससेक्षुब्ध होकर ग्राम पंचायत सदस्य सहित ग्रामीण एसडीएम सोजत के समक्ष सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने का ज्ञापन सौंपा।

कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे

^प्रशासनसे दो दिन में उप तहसील कार्यालय के पीछे किए जा रहे अतिक्रमण को रोकने अवैध निर्माण को हटाने की मांग की है। अवैध निर्माण कार्य नहीं हटाया गया तो पंचायत बोर्ड कार्यभार ग्रहण नहीं करेगा अनशन किया जाएगा। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में रोष है। -भगवतीदेवी, सरपंच ग्राम पंचायत बगड़ी नगर।