सरपंच राठौड़ ने संभाला पदभार
पाली | सोजतउपखंड क्षेत्र के सरदारसमंद गांव में नवनिर्वाचित सरपंच दिग्विजयसिंह राठौड़ ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के साथ बिना भेदभाव विकास कार्य कराने की बात कही। इस मौके उप सरपंच रुकमणिदेवी, ढगलाराम जोशी, रितु कंवर, पपलीदेवी, सुजाराम, नारायणसिंह, किशनसिंह, कॉ ओपरेटिव सोसायटी अध्यक्ष हनुवंतसिंह जैतावत, कल्याणसिंह जैतावत, रविंद्रसिंह राठौड़, दलपतसिंह, भवानीसिंह आदि मौजूद थे।