पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रघुनाथ पीर से मांगी खुशहाली

रघुनाथ पीर से मांगी खुशहाली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री रघुनाथ पीर के दो दिवसीय मेले में उमड़ा भक्तों का सैलाब

भास्करन्यूज. देसूरी

ढालोपगांव में स्थित मेघवाल समाज के आराध्य श्री रघुनाथपीर धुणी के आयोजित दो दिवसीय मेले में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने रघुनाथपीर के दरबार में पूजा-अर्चना कर देश में खुशहाली की कामना की। मेले के दूसरे दिन भक्तों ने जमकर खरीदारी की। इससे पूर्व श्री रघुनाथपीर धुणी एवं मेघवाल समाज महासभा विकास न्यास ट्रस्ट ढालेाप के तत्वावधान और पीर गणपतदास,पीर गुलाबदास,पुजारी हरजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित मेला का शुभारंभ शुक्रवार रात को भजन संध्या के साथ शुरू हुआ। भजन संध्या का शुभारंभ ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उसके बाद भजन गायक आशाराम ने सर्वप्रथम गणपति वंदना प्रस्तुत की। उन्होंने रघुनाथ पीर के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। शनिवार की सुबह आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं का सैलाब मेले में उमड़ पड़ा। दोपहर में महाप्रसादी का आयोजन किया। शाम ढलते-ढलते श्री रघुनाथपीर का मेला संपन्न हो गया। मेले में सहयोग देने वाले भामाशाहों को ट्रस्ट अध्यक्ष जोराराम आदरा, कोषाध्यक्ष टीकमचंद भाटी,चुन्नीलाल सोलंकी,नारायणलाल हटेला,लुबाराम,शेराराम,कन्हैयालाल परिहार,तारचंद भादरू,भूराराम सोनल,रमेश पारंगी, भूराराम कोटडी सहित सदस्यों ने बहुमान किया। ट्रस्ट अध्यक्ष जोराराम आदरा ने मेले में सहयोग देने वाले समाजबंधुओं दानदताओं का आभार जताया।

धूमधाम से चढ़ाई मंदिर पर भक्तों ने ध्वजा

श्री रघुनाथ पीर मेले के दूसरे दिन शनिवार की सुबह मंदिर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान धूमधाम के साथ मंदिर पर ट्रस्ट एवं भक्तों द्वारा ध्वजा चढ़ाई।

देसूरी. रघुनाथ पीर मेले के अवसर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु। फोटो|भास्कर

खबरें और भी हैं...