पाली के 12 स्काउट-गाइड का चयन
भारतस्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में नेशनल यूथ काम्पलेक्स गदपुरी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय कब बुलबुल उत्सव में जिले के 6 कब स्काउट 6 बुलबुल गाइड का राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा चयन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान को प्रतिनिधित्व मिलने से जिले के स्काउट-गाइड में खुशी की लहर है। स्काउट सीओ गोविंद मीना ने बताया की राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से रविवार से 18 फरवरी तक गदपुरी में आयोजित कब बुलबुल उत्सव में भारत के प्रत्येक राज्य से 6 कब (बालक) 6 बुलबुल (बालिका) का चयन किया जाता है।
इसको लेकर इस वर्ष राजस्थान से पाली जिले में स्थानीय संघ सोजत रोड में चंद्राज पब्लिक स्कूल सोजत रोड के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत स्काउट-गाइड में 5 से 10 वर्ष तक की आयु वर्ग के बालकों को कब बुलबुल की श्रेणी में रखा जाता है। चंद्राज विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक शर्मा ने बताया की राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा बालक-बालिकाओं के चयन की सूचना सहायक राज्य संगठन आयुक्त जोधपुर बाबूसिंह राजपुरोहित द्वारा प्राप्त हुई। गौरतलब है कि चंद्राज पब्लिक स्कूल सोजत रोड के 3 स्काउट 2 गाइड प्रधानाचार्य आलोक शर्मा ने अगस्त 2015 में जापान में आयोजित विश्व स्काउट जम्बूरी में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था।
इनका हुआ चयन
विद्यालयके संस्थापक प्रभारी कमिश्नर स्काउट हिम्मतराज शर्मा ने बताया की विद्यालय से बुलबुल में हर्षिता शर्मा, नाजिया बानो, कशिश सोलंकी, यशस्वी जेतावत, खुशबू बेरवा, परी पंचारिया कब बालको में पवन पटेल, इरफान, हेमंत जांगिड़ मोहम्मद आबिद, कमलेश चौधरी हितेंद्र का चयन किया गया है। लीडर के रूप में आलोक शर्मा भी इस शिविर में भाग लेंगे।
उत्सवमें ये होंगी प्रतियोगिताएं
सहायकराज्य संगठन आयुक्त जोधपुर बाबूसिंह राजपुरोहित ने बताया कि दिल्ली के गदपुरी में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कब बुलबुल उत्सव में कब बालकों द्वारा जंगल डांस, पेपर कटिंग ड्रॉइंग, समूह गान, सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य, लाल फुल आदि कई प्रकार की कब बुलबुल पाठयक्रम से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय कब बुलबुल उत्सव में 6 कब स्काउट 6 बुलबुल गाइड का हुआ है चयन
चयन