भास्कर न्यूज |पाली
भास्कर न्यूज |पाली
आरोग्यराजस्थान के तहत रविवार को जिले के दस ग्राम पंचायतों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने बताया कि जिले के बाली ब्लॉक के बीजापुर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देसूरी ब्लॉक के दादाई गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जैतारण ब्लॉक के डिगरना गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खारची ब्लॉक के धामली गांव के अटल सेवा केंद्र, पाली ब्लॉक के सोनाई मांझी गांव के अटल सेवा केंद्र, रायपुर ब्लॉक के बिराठिया खुर्द गांव के अटल सेवा केंद्र, रानी ब्लॉक के बूसी गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रोहट ब्लॉक के खांडी गांव के अटल सेवा केंद्र, सोजत ब्लॉक के धीनावास गांव के अटल सेवा केंद्र, सुमेरपुर ब्लॉक के कोलीवाड़ा गांव के अटल सेवा केंद्र में आरोग्य राजस्थान अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को रोहट गांव के अटल सेवा केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
आज दस स्थानों पर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर