रिफाइनरी के मुद्दे पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रिफाइनरी बचाओ अभियान के तहत शनिवार को बड़ी संख्या जिलेभर के कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा में बाड़मेर में स्वीकृत रिफाइनरी नहीं लगाने को लेकर राज्य सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना की। इसके लिए मुख्यमंत्री वसुंधराराजे को जिम्मेदार बताते हुए भाजपा शासन को जनविरोधी करार दिया। करीब 4 घंटे तक चले प्रदर्शन की समाप्ति पर महिलाओं ने मटके फोड़कर मुख्यमंत्री भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास समेत कई दिग्गज नेताओं की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय भी रही। राजस्थान रिफाइनरी बचाओ अभियान समिति के तत्वावधान बहुप्रचारित प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसजनों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई थी। शेष|पेज17
सुबह11 बजे तक कलेक्ट्रेट के सामने लगाया गया शामियाना खचाखच भर गया। समिति अध्यक्ष केवलचंद गुलेच्छा की अगुवाई में आयोजित धरना-प्रदर्शन में हुई सभा को पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव खेतसिंह बोलागुड़ा, सुमित्रा जैन, पूर्व जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर, सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री जबरसिंह राजपुरोहित, शहर अध्यक्ष प्रकाश सांखला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोटू भाई, मदनसिंह जागरवाल, पूर्व प्रधान पाबूसिंह राणावत, हरिशंकर मेवाड़ा, महावीरसिंह सुकरलाई, मोहन हटेला, मदनसिंह जागरवाल, जीवराज बोराणा, नेता प्रतिपक्ष भंवर राव, सोजत के पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहनलाल टाक, गजेंद्र सोनी, जेठमल जोशी, गुरमीत धालीवाल, रोहट से दीपाराम महेंद्र पटेल सहित जिलेभर से आए नेताओं ने संबोधित किया। सभा के दौरान कांग्रेसजन लगातार नारेबाजी करते रहे। इसके पश्चात जिला संयोजक केवलचंद गुलेच्छा के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस बीच शहर में हो रही दूषित जलापूर्ति को लेकर महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर मटके फोड़ कर रोष जताया।
पूर्वसीएम के आंदोलन में नहीं पहुंचे जिलाध्यक्ष समेत कई दिग्गज : रिफाइनरीमुद्दे पर कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में पार्टी की गुटबंदी साफ नजर आई। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के इस अभियान से हाल ही में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए चुन्नीलाल चाड़वास ने भी दूरी बनाए रखी। साथ ही पूर्व मंत्री बीना काक, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, सीडी देवल, जयसिंह शिवतलाब तथा प्रदेश कांग्रेस के सचिव सोमेंद्र गुर्जर राजेश कुमावत भी इस प्रदर्शन में शरीक नहीं हुए।
विधायकचेयरमैन भी रहे कांग्रेस के निशाने पर : शहरकी समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में विधायक ज्ञानचंद पारख नगरपरिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा भी निशाने पर रखा। कई वक्ताओं ने शहर में विकास कार्य नहीं होने के लिए दोनों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। प्रदूषण समस्या को लेकर एक वक्ता ने तो विधायक पर उद्यमियों की पैरवी करने तक का आरोप लगा डाला।
महिलाओं ने मटके फोड़, गिनाई समस्याएं
प्रदर्शनमें पहुंची महिला कार्यकर्ताएं मटकियों पर विभिन्न समस्याएं लिख प्रदर्शन स्थल पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार की नाकामियों का हवाला देते हुए उन पर ठिकरा फोड़ा। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए पेंशन, बिजली, पाली, प्रदूषण और रिफाइनरी आदि की समस्याएं मटकियों पर लिख कलेक्ट्रेट पर फोड़ विरोध जताया। इसके साथ ही वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी भी की।