पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन कर मिट्टी ले जाते दो डम्पर जब्त

अवैध खनन कर मिट्टी ले जाते दो डम्पर जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खनिजविभाग सोजत द्वारा अवैध खनन की मिल रही शिकायतों के बाद चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में निकटवर्ती ग्राम चांवडिया नदी से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर मिट्टी भर कर ले जा रहे दो डम्परों को जब्त कर आरोपी डम्पर चालकों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। एमई सोजत कमलेश बारेगामा ने बताया कि शुक्रवार को विभाग के फाेरमैन आशीष चौधरी, विकास महर्षि प्रद्युमनसिंह आदि अधिकारियों की टीम गठित कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के तहत चावंडिया नदी से अवैध रूप से खनन कर डम्पर में मिट्टी भर कर ले जा रहे दो डम्पर को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में आरोपी डम्पर चालक देवेंद्र प्रसाद पुत्र संभव प्रसाद निवासी पीवान बिहार कर्मवीरसिंह पुत्र रामवीरसिंह निवासी हिसार हरियाणा के विरुद्ध अवैध खनन के मामले दर्ज किए गए हैं। सघन अभियान के तहत हाल ही में एक ट्रैक्टर में अवैध रूप से मेसोनरी स्टोन भरकर ले जाते ट्रैक्टर को भी जब्त कर आरोपी ट्रैक्टर चालक से करीब 26 हजार रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई थी।

सोजत. खनिजविभाग में खड़े जब्त वाहन। फोटो| भास्कर