सम्मान समारोह कल
पाली . पालीजिला प्रवासी संस्था द्वारा रविवार को जयपुर में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संस्था के महासचिव केवलचंद सोलंकी ने बताया कि समारोह में पंचायतीराज मंत्री सुरेंद्र गोयल, ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावात, पशुपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद पीपी चौधरी, विधायक ज्ञानचंद पारख, मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी, सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़, सोजत विधायक संजना आगरी, आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, जालोर विधायक अमृता मेघवाल, नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा सुमेरपुर नगरपालिका चेयरमैन जोराराम कुमावत का संस्था द्वारा सम्मान किया जाएगा। समारोह के अंत में जयपुर में प्रवास करने वाले जिले के निवासियों के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था भी की गई है।